फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satyagraha protest of Jal Nigam workers continued for fourth day in Gorakhpur

गोरखपुर: पांच महीने से वेतन- पेंशन नहीं, दाना-पानी को तरसे जल निगम कर्मी

Fri, 23 Jul 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 04:57 PM IST
सार

जल निगम कर्मियों का सत्याग्रह आंदोलन चौथे दिन भी रहा जारी।

विज्ञापन
Satyagraha protest of Jal Nigam workers continued for fourth day in Gorakhpur
जल निगम कर्मियों का सत्याग्रह आंदोलन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पांच महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिल पाने की वजह से जल निगम कर्मी दाना- पानी को तरस गए हैं। बकाया वेतन और पेंशन की मांग को लेकर जल निगम कर्मियों का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति लखनऊ के निर्देशों के अनुसार सत्याग्रह आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश जल निगम दशम खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में भोजनावकाश के समय गोरखपुर के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जल निगम परिवार के साथियों द्वारा सत्याग्रह किया गया, जिसमें 80 वर्ष से ऊपर के कई बुजुर्ग पेन्शनर भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


सभी कार्मिक सत्याग्रह आंदोलन करते हुए मुख्यमंत्री से बकाया वेतन और पेंशन भुगतान करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए कृष्ण शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि जल निगम प्रशासन हमारा बकाया पेंशन नहीं देना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म प्रकाश महेश्वरी ने जल निगम प्रशासन के कर्मचारी विरोधी रवेये की निंदा की। संदीप कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी आंदोलन करते हुए आर पार की लड़ाई लड़ेगे। चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि जल निगम प्रशासन हम पर कितना भी अत्याचार करें हम मिलकर लड़ेगे। 


कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता श्री धर्म प्रकाश महेश्वरी एवं संचालन श्री चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया। आंदोलन के दौरान केशव बिहारी शरण श्रीवास्तव, राम नारायण सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, कृष्ण शेखर श्रीवास्तव, नंद लाल चौरसिया, सुरेश चन्द्र मिश्रा, केएस श्रीवास्तव, लाल जी, सन्तोष कुमार मौर्य, नितेश कुमार नायक, राम कृष्ण त्रिपाठी, सुमित कुमार श्रीवास्तव, लल्लू प्रसाद चौधरी, धर्म प्रकाश महेश्वरी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, कामेश्वर कुमार श्रीवास्तव, लालमन चौरसिया, राम सेवक सिंह एवं शिव सागर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed