फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu 85 cm above danger mark; six villages once again surrounded by floodwaters.

Gorakhpur News: सरयू खतरे के निशान से 85 सेमी ऊपर, छह गांव फिर बाढ़ से घिरे

Sun, 06 Sep 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Saryu 85 cm above danger mark; six villages once again surrounded by floodwaters.
गोरखपुर। बरहज में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण गोला तहसील के बड़हलगंज ब्लॉक के छह गांव एक बार फिर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। प्रभावित गांवों में लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से नाव लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में बहने वाली प्रमुख नदियों में सरयू को छोड़कर सभी नदियां खतरे के निशान से दो से ढाई मीटर नीचे बह रही हैं। वहीं, सरयू का जलस्तर बरहज में लगातार बढ़ रहा है। इसका असर खजनी और गोला तहसील के नदी किनारे के क्षेत्रों में पड़ रहा है।
विज्ञापन

बड़हलगंज ब्लॉक के बगहा, कोटिया निरंजन, नेतवार पट्टी, ज्ञानकोल, जैतपुर समेत छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। ये गांव पहले भी बाढ़ की चपेट में आए थे। दोबारा आई बाढ़ के कारण इन गांवों के चारों ओर पानी भर गया है। लोगों की आवाजाही के लिए प्रशासन ने नावों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास सिंह ने बताया कि बरहज क्षेत्र का इलाका लो लैंड है। यहां पानी जमा होता है। सरयू नदी आगे बलिया में गंगा में मिलती है। इस समय बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर है। ऐसे में सरयू का पानी गंगा में आसानी से नहीं गिर पा रहा है। इसके विपरीत गंगा के पानी का दबाव सरयू पर पड़ रहा है। इसी वजह से बड़हलगंज ब्लॉक में नदी किनारे बसे गांव प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed