फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sarraf son kidnapped in Gorakhpur, ransom demanded for Rs 10 crore

UP: 'बेटे की सलामती चाहते हो तो दस करोड़ दे दो...', रैपिडो चालक ने परिवार को दिया लेटर; अब हुआ ये बड़ा खुलासा

Thu, 23 Jan 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

गोरखपुर के हिंदी बाजार से सर्राफ के बेटे का अपहरण हो गया। 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई। हालांकि पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस के अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद ही अपनी फिरौती के लिए घर पर लेटर भिजवाया था। राजघाट थाने में इस संबंध में गुमशुदगी का केस भी दर्ज है।

विज्ञापन
Sarraf son kidnapped in Gorakhpur, ransom demanded for Rs 10 crore
गोरखपुर में अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के हिंदी बाजार के एक सर्राफ के बेटे का बुधवार सुबह अपहरण हो गया। अपहर्ता ने उसके पिता को पत्र भेजकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। ऐसा नहीं करने पर बेटे के टुकड़े करने की धमकी दी है। इसके बाद परिजनों ने राजघाट थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की जांच में मामले को संदिग्ध दिखा है।
विज्ञापन


हिंदी बाजार में लगभग 25 साल पहले कारीगर जालंधर मुंबइया (सावंत) आए थे। इनकी दुकान चौधरी गली में है और शुरू से ही सोने की गलाई का काम करते हैं। इसी के साथ गहनों का भी काम करते हैं। इनका बेटा रोहित भी इस काम में उनकी मदद करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे रोहित अपने घर से स्कूटी से गोलघर के इंदिरा बाल बिहार के लिए निकला। 
विज्ञापन


घंटे भर बाद करीब बारह बजे एक रैपिडो का ड्राइवर रोहित के पिता की दुकान पर आया। उसने पिता को एक बैग दिया, जिसमें एक स्वेटर और लेटर था। लेटर में बेटे रोहित के अपरहण किए जाने का जिक्र था और उसे सही सलामत पाने के लिए 10 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र मिलते ही परिजन सन्न रह गए। वे तत्काल राजघाट थाने पहुंले और पुलिस को सारी बात बताई। उन्होंने पत्र भी पुलिस को दे दिया। अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और छानबीन शुरू कर दी।

पहली नजर में ही मामला संदिग्ध, पूछताछ के लिए बुलाए गए
रोहित सावंत के अपहरण की सूचना पर हरकत में आई पुलिस को शुरुआती जांच में ही मामला कुछ संदिग्ध लगा। हालांकि अभी रोहित का पता नहीं लग सका है। इससे पुलिस सभी पहलुओं का खास ध्यान रखकर जांच कर रही है।

सूत्रों की मानें तो जिस रैपिडो (बाइक) से रोहित के अपरहण की सूचना आई, उसे पुलिस वालों ने पूछताछ के बुलया था। रोहित की फोटो दिखवाई तो उसने स्वेटर और लेटर वाले बैग को रोहित द्वारा दिया जाना ही बताया। बैग पर दुकान का पता दिया गया था, जिस आधार पर रैपिडो वाले ने उसे रोहित के पिता की दुकान पर लाकर पहुंचा दिया।

राजघाट थाने के हिंदी बाजार के एक सोने चांदी के कारीगर के पुत्र के अपहरण की सूचना मिली है। सीओ के निर्देशन में टीम लगाई गई है। कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उम्मीद है जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। युवक के परिजनों और लेटर पहुंचाने वाले रैपिडो चालक से पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed