{"_id":"6741d92a13e72bd0a50d6528","slug":"sanjay-upadhyay-of-basti-became-mla-from-borivali-seat-of-mumbai-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव: बस्ती के संजय मुंबई की बोरीवली सीट से बने विधायक, कभी पारले कंपनी में काम करते थे पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र चुनाव: बस्ती के संजय मुंबई की बोरीवली सीट से बने विधायक, कभी पारले कंपनी में काम करते थे पिता
Sat, 23 Nov 2024 07:01 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरपुर (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरपुर (बस्ती)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले संजय उपाध्याय ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बोरीवली सीट से जीत दर्ज की। जीत की सूचना पर उनके घर फेटवा गांव के अलावा आसपास लोगों ने पंहुचकर बधाई दी।
विज्ञापन
संजय उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के फेटवा गांव निवासी संजय उपाध्याय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बोरीवली सीट से शनिवार को जीत दर्ज की। जीत की सूचना पर उनके घर फेटवा गांव के अलावा आसपास लोगों ने पंहुचकर बधाई दी। घर पर मौजूद उनके पिता राम भगत उपाध्याय ने बताया कि वे मुंबई के पारले कंपनी में काम करते थे। काम करने के दौरान लगभग पैंतालिस वर्ष पूर्व परिवार के साथ मुंबई में ही रहने लगे। बाद में अपना खुद मकान भी बनवा लिया। काम करने के अलावा वे संघ की शाखा में भी जाते थे।
विज्ञापन
संजय उपाध्याय व रजनीश दोनों भाई को भी पढ़ाई के दौरान संघ के शाखा में ले जाने लगे। उच्च शिक्षा के दौरान संजय ने भाजपा ज्वाइन कर राजनीति शुरू कर दी। लगभग पच्चीस वर्ष से मुंबई भाजपा संगठन में प्रमुख पदों पर रहे। तीन वर्ष पूर्व राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की बनी सहमती के कारण संजय ने अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बोरीवली सीट से प्रत्याशी बनाया तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव व अगल-बगल के गांव के लोगों ने मुंबई पहुंचकर संजय उपाध्याय का प्रचार किया। संजय उपाध्याय ने अपने निकटत प्रतिद्वंदी शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशी संजय बामन भोसले को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। संजय के घर पहुंच उनके पिता से मिलकर अक्लेश उपाध्याय, मनोज, जीतेन्द्र, सत्यदेव, भीमदेव, चन्द्रशेन, तन्नू, प्रेमसुंदर, बुधिसागर, सत्येंद्र, बलजीत, सुमंत, शम्भू, सन्नू, विजय के अलावा भाजपा नेता संकटा सिंह, शैलन्द्र दुबे, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, रामगोपाल दुबे, रामअशीष दुबे बधाई देने के साथ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन