{"_id":"63c237d5fb61a2199d100b17","slug":"sanjay-addressed-people-of-community-on-10th-foundation-day-of-nishad-party-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले डॉ. संजय निषाद, भगवान श्रीराम को सबसे पहले निषाद राज ने पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले डॉ. संजय निषाद, भगवान श्रीराम को सबसे पहले निषाद राज ने पहचाना
Sat, 14 Jan 2023 10:34 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:34 AM IST
सार
डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद पार्टी के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुगल शासकों ने चाहे जितना जुल्म किया, उनके डर से निषाद समुदाय ने इस्लाम कबूल नहीं किया।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भगवान श्रीराम को सबसे पहले निषाद राज ने पहचाना था। उन्होंने श्रीराम से कहा था कि जाओ आप दुनिया में पूजे जाओगे। निषादराज से मिलकर श्रीराम ने साढ़े तीन हजार साल पहले रावणराज को खत्म किया था।
विज्ञापन
डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद पार्टी के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुगल शासकों ने चाहे जितना जुल्म किया, उनके डर से निषाद समुदाय ने इस्लाम कबूल नहीं किया। इसी तरह अंग्रेजों ने कई निषादों को गोलियों से भुनवा दिया पर निषाद समुदाय नहीं झुका।
विज्ञापन
संजय ने कहा कि निषाद समुदाय का हक मारने वालों पर मुकदमा करा दिया है। उन्हें जेल भेजवा कर ही दम लेंगे। निषाद समुदाय को कुछ दलों के लोगों ने बदनाम किया है। ये लोग कहते रहे कि पौवा देकर झौवा भर वोट निषादों का ले लो। अब समुदाय को अपने आपको बदलना होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद ने मुख्यमंत्री योगी को निषादराज और भगवान श्रीराम की गले मिलते प्रतिमा भेंट की। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का फूलों की मालाओं के साथ नोटोें की माला से स्वागत किया गया। एक समर्थक ने 50 लाख की गाड़ी भेट की। कार्यक्रम में सांसद कमलेश पासवान, विधायक श्रवण निषाद, विवेकानंद पांडे, डॉ. असीम कुमार सहित पार्टी के कई विधायक व कार्यकर्ता मौजूद थे।
महराज जी वजह से आज जिंदा हूं...
मंच से संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकार में मुझ पर जुर्म किया गया तो महराज जी मदद करने के लिए आए थे। आज जिंदा हूं तो उनकी देन है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने मछुआ समुदाय का हक मारा है। भाजपा उनको सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने हमारे नेताओं फूलन देवी और जमुना निषाद आदि को खत्म करा दिया। हमने भी संकल्प लिया है कि इन दलों को खत्म कर देंगे। अब ये समाप्ति के कगार पर हैं। मछुआ समुदाय को उनका हक मिलेगा। 70 साल के मामले को सुलझाने में थोड़ा समय लगेगा।