फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanitation workers will be deployed to vacant beats before the election notification.

Gorakhpur News: चुनाव की अधिसूचना से पहले खाली बीटों पर तैनात होंगे सफाई श्रमिक

Fri, 30 Oct 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will be deployed to vacant beats before the election notification.
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की अधिसूचना से पहले नगर निगम में सफाई मित्रों के रिक्त बीटों को भरने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए पांचों जोन के सफाई निरीक्षकों से खाली बीटों की सूची मांगी गई है। सेवानिवृत्ति और मृत्यु से रिक्त हुए पदों पर सीएलसी (केंद्रीकृत श्रम संविदा व्यवस्था) के माध्यम से सफाई श्रमिकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी 2025 से 31 अक्तूबर 2026 तक रिक्त हुए बीटों का ब्योरा मांगा है। इसमें उन स्थायी सफाई कर्मचारियों की जानकारी भी शामिल होगी, जिनके स्थान पर अब तक श्रमिकों की तैनाती नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरत के अनुसार श्रमिकों की आपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए शासनादेश जारी किया है। इसके आधार पर नगर निगम ने कार्यकारिणी में वेतन भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed