फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Samples taken from Khoya Mandi... Refined oil being sold in the name of cream

Gorakhpur News: खोआ मंडी से लिए नमूने... क्रीम के नाम पर बिक रहा रिफाइंड ऑयल

Thu, 20 Nov 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Samples taken from Khoya Mandi... Refined oil being sold in the name of cream
- खोआ मंडी में चला मिलावट विरोधी अभियान, जब्त किए गए संदिग्ध नमूने
विज्ञापन


- 100 रुपये के रजिस्ट्रेशन पर चल रहा था रसगुल्ला कारोबार, नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को खोआ मंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 30-40 दुकानों की जांच की गई। मौके पर फूड सेफ्टी वैन से नमूनों का प्राथमिक परीक्षण भी किया गया, जिसमें घी और खोआ संदिग्ध पाए गए। इनके सैंपल लिए गए। साथ ही एक दुकान पर क्रीम के नाम पर रिफाइंड ऑयल बेचा जा रहा था। इस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है।
टीम ने खोआ, घी और पनीर के नमूने विभिन्न दुकानों से एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर उत्पादों को विभाग ने तत्काल कब्जे में लेकर सील कर दिया। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदें और पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। अभियान के दौरान एक दुकान पर क्रीम के नाम पर रिफाइंड तेल बेचा जा रहा था। इससे जुड़े 144 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ जब्त किए गए। विभाग ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि मात्र 100 रुपये के पंजीकरण पर एक कंपनी बड़े पैमाने पर रसगुल्ले का उत्पादन और विक्रय कर रही थी। नियमानुसार आवश्यक लाइसेंस न होने पर विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एफएसएसएआई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। बिना लाइसेंस व्यवसाय पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed