फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   samaj wadi parti

बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 21 Sep 2020 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
samaj wadi parti
फोटो-
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई
तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन और सरकार के विरोध में नारेबाजी की
राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकार की जनविरोधी नीतियों, कोरोना किट में घोटाला, बेरोजगारी समेत किसान विरोधी बिल के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर तहसील मुख्यालयों पर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम संबोधित 13 बिंदुओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सदर विधानसभा क्षेत्र के सपाइयों का हुजूम जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष लालजी यादव और पूर्व विधायक विजय पासवान के अगुवाई में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कूच किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, एसडीएम सदर विकास कश्यप को मांगपत्र सौंपा। अनूप यादव, चंद्रमणि यादव, सुरेश यादव, चंद्रजीत जायसवाल, विजय यादव, सोनू यादव, तेज सिंह, कलाम सिद्दीकी, शुभांगी भारत, बाबूराम यादव, रमजान अली, विश्वम्भर श्रीवास्तव, गंगा राम चौधरी, निसार अहमद, जलालुद्दीन, अशोक पांडेय, अमित यादव, मनोज पासवान, विश्राम यादव, राम सेवक लोधी शामिल रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी उग्रसेन सिंह और नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के पूर्व चेयरमैन जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में अलग-अलग प्रदर्शन किया गया। एसडीएम अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उग्रसेन की अगुवाई में वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, अनिल सिंह, जुबैदा चौधरी, इंद्रासना त्रिपाठी, रवि चौधरी, विजय प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह, अनूप त्रिपाठी, मो. जमील की अगुवाई में हरीराम यादव, वकार मोइज खान, मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, रिजवान, हैदर अली, संजीव जायसवाल, बाबूजी अंसारी, अनिल, रामपाल, नीरज यादव, गुलाब यादव, राहुल शर्मा, आमिर, अरमान अंसारी, अमन अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। एसडीएम त्रिभुवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। अफसर रिज्वी, तोताराम वर्मा, अजय यादव, सत्यनारायण यादव, अवधेश प्रताप सिंह, रघुनंदन पांडे ,दिलीप पांडेय, दिनेन्द्रदत्त उर्फ छोटे यादव, अजय सिंह वर्मा, पप्पू मलिक ,विजय अग्रहरी ,राम धीरज साहनी, बहरैची प्रसाद, दिवाकर यादव, दिलीप पाठक, चिक्कू यादव, सचिन श्रीवास्तव, बाबूराम यादव, अजय राम यादव, रविशंकर श्रीवास्तव, शमशाद, शेषदत्त पांडेय, अब्दुल गनी मौजूद थे।
तहसील में कार्यकर्ताओं का धरना
बांसी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव जी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में धरना दिया। बाद में एसडीएम जग प्रवेश को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष और पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी की अगुवाई में महिलाओं ने भी धरना दिया। नगर पालिका चेयमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी, अम्बिकेश श्रीवास्तव, मोनू दुबे, विभा शुक्ला, कमाल अहमद खान, बरकत अली राईनी, वाहर यादव, मो.हनीफ, तूफेल अहमद, अरुण गुप्ता, विशाल पांडेय, वाल्मीक यादव, मनीष यादव, कंचन यादव, शिवम चतुर्वेदी, आकाश कुमार, इम्तियाज, अनुराग श्रीवास्तव, अमित बक्शी, धीरु यादव, सब्बू, वीरेंद्र यादव, विशाल चौधरी आदि उपस्थित थे ।

पूर्व विस अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन
इटवा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। बाद में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमरुज्जमा खान, अमित दुबे, अब्दुल लतीफ, गोविंदा यादव, मनीष सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed