{"_id":"637c5e9634d3f772d47a5ae0","slug":"salary-of-14-including-sdm-stopped-due-to-negligence-in-inspection-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निरीक्षण कार्य में लापरवाही पर एसडीएम समेत 14 का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निरीक्षण कार्य में लापरवाही पर एसडीएम समेत 14 का वेतन रुका
Tue, 22 Nov 2022 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:01 AM IST
सार
डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम 10 नवंबर को शहर की 55 कॉलोनियों समेत सभी नगर पंचायत में साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव आदि की औचक जांच के लिए अधिकारियों की टीम लगाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निरीक्षण कार्य में लापरवाही पर डीएम तीन तहसीलों के एसडीएम समेत 14 अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम 10 नवंबर को शहर की 55 कॉलोनियों समेत सभी नगर पंचायत में साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव आदि की औचक जांच के लिए अधिकारियों की टीम लगाई थी।
विज्ञापन
इस टीम में शामिल 14 अधिकारी या तो मौके पर जांच करने ही नहीं पहुंचे या फिर अभी तक जांच आख्या ही नहीं दी। इसपर डीएम ने संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे जवाब-तलब भी किया है।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें एसडीएम बांसगांव, एसडीएम गोला, एसडीएम चौरीचौरा, अपर उप जिलाधिकारी सदर, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक हथकरघा, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा, बीडीओ भरोहिया, बीडीओ खोराबार, बीडीओ सहजनवां, बीडीओ कौड़ीराम, बीडीओ गोला, बीडीओ जगल कौड़िया, बीडीओ उरूवां, बीडीओ बडहलगंज, बीडीओ पिपरौली, चकबंदी अधिकारी दीवान बाजार, चकबन्दी अधिकारी रूस्तमपुर सहित लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गौतम लाल और धर्मेंद्र कुमार भी कार्रवाई की जद में आए अधिकारियों में शामिल हैं।