फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saints took out Hanuman Janmotsav and Voter Awareness Yatra

Gorakhpur News: संतों ने निकाली हनुमान जन्मोत्सव व मतदाता जागरूकता यात्रा

Fri, 24 May 2024 04:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Saints took out Hanuman Janmotsav and Voter Awareness Yatra
-यात्रा में शामिल हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु महानगर में संतों के नेतृत्व में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान जन्मोत्सव और मतदाता जागरूकता शोभा यात्रा निकाली गई। जो महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चेतना चौराहे पर समाप्त हुई।
यात्रा में शामिल संत महात्मा कमल, प्रसिद्ध भजन गायक नंदू मिश्रा, शनि बाबा ने मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि मतदान करना हम सबके लिए आवश्यक है। क्योंकि मतदान से हम अपने तथा अपने देश का भविष्य तय करते हैं। आने वाले समय में भारत को वैश्विक स्तर पर समृद्ध एवं आर्थिक और आंतरिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए एक ऐसे शासन की आवश्यकता है, जो सबको लेकर चले और हिंदू हितों की बात करे।
विज्ञापन

हमें ऐसे ही लोगों को चुन कर अपने बीच में लाना है। उसके लिए हम सब मतदान के दिन घर से निकलकर मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, डॉ. आरपी शुक्ला, सुधा मोदी, सूर्यनाथ सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, डॉ. डीके सिंह, अभय शाही, विश्वजीत सिंह, गोपाल निषाद, नवीन विनोद, आलोक, माया गुप्ता, विनीत पांडे, रीता शर्मा, रूपरानी, सुनीता शर्मा, संगीता मद्धेशिया, सहित अन्य बहुत से लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed