फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhanteras 2021 51000 diyas will be lit by GDA at Ramgarhtal

रामगढ़ताल: 51000 दीयों से जगमगाएगा नौकायन केंद्र, शहरवासियों से भी कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील

Mon, 01 Nov 2021 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Nov 2021 10:31 AM IST
सार

कार्यक्रम को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। उन्होंने शहरवासियों से भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 51000 diyas will be lit by GDA at Ramgarhtal
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के दिन (मंगलवार) शाम छह बजे गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नया सवेरा नौकायन केंद्र पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 51000 दीयों से नौकायन केंद्र जगमगाएगा। लोगों की सहभागिता रही तो दीयों की संख्या एक लाख तक भी पहुंच सकती है। रामगढ़ ताल स्थित नौकायन केंद्र इस दिवाली सूर्यकुंड धाम, राप्ती तट और गोरखनाथ मंदिर की तर्ज पर दीयों से रोशन होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। उन्होंने शहरवासियों से भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। नया सवेरा पर साफ-सफाई के संबंध में संपत्ति अधिकारी यशवंत सिंह की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों की टीम जुटी हुई है। 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों की टीम पिछले एक सप्ताह से केंद्र को चमकाने में लगी हुई है। यहां की सफाई की जिम्मेदारी प्राधिकरण ने अब नगर निगम से ले लिया है।
विज्ञापन


11 हजार दीयों से जगमग होगा भीम सरोवर
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) एवं गोरखनाथ मंदिर की ओर से दिवाली के पूर्व दो नवंबर को शाम छह बजे से ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर को 11 हजार दीयों से प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed