फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sahara Estate's multi-storey buildings in disrepair; awaiting repairs.

Gorakhpur News: सहारा एस्टेट की बहुमंजिला इमारतें हुईं खराब, मरम्मत का इंतजार

Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sahara Estate's multi-storey buildings in disrepair; awaiting repairs.
गोरखपुर। शहर की प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनियों में शामिल सहारा एस्टेट रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। करीब 1200 आवासों वाले इस बड़े आवासीय परिसर की बहुमंजिला इमारतों की बाहरी मरम्मत वर्षों से नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

परिणामस्वरूप कई भवनों का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़कर गिरने लगे हैं, इससे यहां रहने वालों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। साथ ही कॉलोनी की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सहारा एस्टेट निवासी व समिति के अध्यक्ष एपी त्रिपाठी का कहना है कि कॉलोनी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य किसी तरह निवासियों के सहयोग और चंदे से कराए जा रहे हैं लेकिन बहुमंजिला इमारतों का सुंदरीकरण और व्यापक मरम्मत कराना समिति के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को पहल करनी चाहिए। निवासियों के अनुसार भवनों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed