{"_id":"64a5d16d8a88b74cfb0cb26e","slug":"safe-house-will-be-built-at-three-places-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-230735-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन स्थानों पर बनेगा सेफ हाउस, दो रेफरल सेंटर बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन स्थानों पर बनेगा सेफ हाउस, दो रेफरल सेंटर बनाए गए
Thu, 06 Jul 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पीएम की फ्लीट में तैनात रहेंगे 18 डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 34 डाॅक्टर और 90 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। तीन जगह सेफ हाउस बनाया जा रहा है। जबकि दो बड़े अस्पतालों को रेफरल सेंटर बनाया गया है। साथ ही पांच लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एलएसएस) एंबुलेंस लगाई गई हैं।
एम्स, जिला अस्पताल और गीता प्रेस में सेफ हाउस बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर डाॅक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एलएसएस एंबुलेंस मौजूद रहेगी। इसके लिए पांच एलएसएस की व्यवस्था की गई है। फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में 18 डॉक्टरों की तैनाती गई है। हर सेफ हाउस में चार-चार डाॅक्टर तैनात किए गए हैं। इनमें फिजिशियन, सर्जन, एनीस्थीसिया और पैथालाॅजिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एयरफोर्स के अस्पताल को रेफरल सेंटर बनाया गया है, वहां इमरजेंसी में 24 घंटे विशेषज्ञ डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही सभी डाक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। विभाग के अधिकारी सेफ हाउस, फ्लीट और रेफरल सेंटरों की निगरानी करेंगे।