फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadhna Singh can become Zila Panchayat President for second time in Gorakhpur

UP Panchayat Election Result 2021: दूसरी बार गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकती हैं साधना सिंह

Wed, 05 May 2021 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 May 2021 10:36 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू व कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह की पत्नी हैं साधना

विज्ञापन
Sadhna Singh can become Zila Panchayat President for second time in Gorakhpur
साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष दूसरी बार साधना सिंह बन सकती हैं। वह कैंपियरगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर-19 से चुनाव जीती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं। इससे पहले साधना 2010 से 2015 के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुकी हैं। यह पहला मौका होगा, जब कोई महिला दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी संभाल सकती है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-19 से चुनाव जीतने वाली साधना सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू हैं। साधना के पति फतेहबहादुर सिंह कैंपियरगंज से भाजपा विधायक हैं। वह 1991 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। चुनावी रणनीति में फतेहबहादुर सिंह को माहिर माना जाता है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है।
विज्ञापन


लिहाजा, पार्टी आलाकमान की ओर से साधना को जिला पंचायत अध्यक्ष की तैयारी में जुटने की हरी झंडी दे दी गई है। अगर पार्टी को बहुमत मिलता तो विकल्प की तलाश की जा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब साधना भाजपा, हियुवा के बागियों के साथ ही निर्दलियों को साधने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों का कहना है कि साधना के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। वह एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। दोबारा अध्यक्ष बनीं तो फायदा मिलेगा। जिला पंचायत सदन का संचालन अच्छे से होगा। विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनी रहेगी। भाजपा के पास स्पष्ट जनादेश नहीं है। ऐसी स्थिति में समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को साधे रखना जरूरी रहेगा, यह काम साधना बखूबी कर सकती हैं।


बरकरार रह सकता है महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड
अगर साधना जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं तो एक रिकॉर्ड फिर नहीं टूटेगा। दरअसल, जिला पंचायत गठन के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी महिलाओं के पास ही रही है। एक बार भी पुरुष जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बना है। पहले शोभा साहनी, फिर सुभावती पासवान ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। इसके बाद चिंता यादव, साधना सिंह और गीतांजलि यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं। इस बार भी साधना सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अगर अध्यक्ष बनीं तो महिलाओं के अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed