फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadhana of Shakti achieved by worshiping a girl in the form of a goddess

Gorakhpur News: देवी स्वरूप कन्या पूजन कर हुई शक्ति की साधना

Thu, 18 Apr 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Sadhana of Shakti achieved by worshiping a girl in the form of a goddess
फोटो--
विज्ञापन

-नवरात्र नवमी को मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
-मंदिरों व घरों में लोगों ने किया हवन पूजन, आज पूरा होगा नौ दिन का व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नवरात्र नवमी में मंदिरों व घरों में भक्तों ने देवी स्वरूप कन्या पूजन कर शक्ति की साधना पूरी की गई। नौ दिन के नवरात्र व्रत करने वाले लोग दशमी तिथि में बृहस्पतिवार को पारण करेंगे। प्रतिपदा व महाअष्टमी तिथि को व्रत करने वाले लोगों सहित अन्य लोगों ने भी मंदिरों में दर्शन किया गया। प्रमुख मंदिरों में मेला जैसा दृश्य बन गया।
शहर के काली मंदिर गोलघर में सुबह से देर शाम तक दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा, जबकि शाम की आरती में अधिक लोगों ने मां काली की स्तुति की। काली मंदिर गोलघर, हट्ठी माई मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर सहित सूर्यकुंड में शक्ति के प्राचीन मंदिर में लोगों ने दर्शन किया। कुसम्ही जंगल स्थित बुढि़या माई मंदिर में भोर से ही महिलाओं की टोली गीत गाते हुए मंदिर में पहुंचने लगी और रात में दर्शन पूजन व कन्या पूजन का क्रम जारी रहा। लोगों ने मंदिर में दर्शन के बाद मेले में खरीदारी भी की। चौरीचौरा स्थित तरकुलहा देवी में गांव के साथ शहर के लोग भी पूजा करने पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला में भक्तों की टोली जगह जगह नगाड़े की धुन पर गीत और नृत्य से भगवती को प्रसन्न करने में जुटी रही, जबकि महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

-----
भक्ति की अग्नि परीक्षा
बुढि़या माई मंदिर में नदी के दोनों ओर बने मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखा। मंच पर संजीव झांकियों ने मनमोहा तो गायकों ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया था। मंदिर के पुजारी रंजीत निषाद ने नवमी के दिन पूजा चढ़ाई। हाथ में जलते हुए खप्पर लेकर वे आगे पर चले तो बुढि़या माई का जयघोष होने लगा। विशाल गुप्ता ने कहा कि रामनवमी के महा पर्व पर यह कार्यक्रम 29 वर्षों से आयोजित होता रहा है । इस मौके पर जितेंद्र वर्मा पल्लू, अमरदीप सिंह, बबलू सिंह, रामनाथ पासवान, धनी निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पूजा से पहले हुआ कन्याओं का मनुहार
नवरात्र में नवमी पर मंदिरों व घरों में कन्या पूजन किया गया। जिन लोगों को कन्या पूजन करना था, उन्होंने मोहल्ले में जाकर कन्याओं से मनुहार किया, क्योंकि कई स्थानों पर कन्याओं को एक से अधिक स्थानों पर जाना पड़ा। इस मौके पर कन्याओं को उपहार भेंटकर मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed