{"_id":"6570d7e215bc0ff19601ecc7","slug":"sadbhavna-club-and-mechanical-factory-won-the-matches-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-391485-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सद्भावना क्लब व यांत्रिक कारखाना ने जीत मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सद्भावना क्लब व यांत्रिक कारखाना ने जीत मुकाबले
Thu, 07 Dec 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
- जिला स्तरीय प्राइजमनी फुटबाॅल टूर्नामेंट के 16वें दिन खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे जिला स्तरीय प्राइजमनी फुटबाॅल टूर्नामेंट के 16वें दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें सद्भावना क्लब ने टाउन क्लब बांसगांव को 2-1 और यांत्रिक कार्यशाला ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 4-0 से पराजित किया।
बुधवार को पहला मुकाबला टाउन क्लब बांसगांव और सद्भावना क्लब के मध्य खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में टाउन क्लब के आशुतोष ने 35वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन सद्भावना क्लब के हयात और अभिषेक ने 45वें व 52वें मिनट में गोल करके टीम को जीत दिला दी।
दूसरा मैच यांत्रिक कार्यशाला और आर्मी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में यांत्रिक कार्यशाला की टीम 4-0 से विजयी रही। मैच के निर्णायकों में संजय चौहान, ओमप्रकाश गौड़, रतन सिंह, विनोद और मोहम्मद नसीम शामिल रहे। इस अवसर पर एनपी गौड़, हमजा खान, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, गोविंद पासवान आदि मौजूद रहे।