फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadar SDM including four doctors found 106 corona infected in Gorakhpur

गोरखपुर में कोरोना: सदर एसडीएम, चार डॉक्टर समेत मिले 106 संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 253

Fri, 07 Jan 2022 09:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 09:10 PM IST
सार

तीन बीआरडी और एक एम्स के डॉक्टर संक्रमितों में शामिल, सात किशोर भी हुए हैं कोरोना संक्रमण के शिकार।

विज्ञापन
Sadar SDM including four doctors found 106 corona infected in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को कोरोना के 106 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में सदर एसडीएम, एम्स के एक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीनडॉक्टर समेत, सात किशोर शामिल हैं। इसके बाद से एक्टिव केस का आंकड़ा 147 से बढ़कर 253 पहुंच गया है।
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि इसमें 90 प्रतिशत लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग की वजह से कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। जबकि कई मरीजों की ट्रेवेल हिस्ट्री है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के डॉक्टर समेत उनके घर के दो सदस्य, 15 से 17 साल के सात किशोर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत उनके परिवार के चार लोग शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार कर्मी, जिला कारागार का एक कर्मी, गोला सीएचसी का एक कर्मी, 93 साल का एक बुजुर्ग, बशारतपुर की एक महिला अपने सात साल के बेटे के साथ संक्रमित मिली हैं। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


नके अलावा तारामंडल में एक ही परिवार के दो लोग, आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि संक्रमितों में 91 गोरखपुर शहर के रहने वाले हैं। जबकि 15 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

इन संक्रमितों के मिलने के बाद से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर मिलाकर 59694 हो गई है। इसमें 58593 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 253 पहुंच गया है। अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

पिछले साल 27 मई को मिले थे 106 केस

इस बार कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 106 पहुंचने में करीब दो माह से अधिक का माह का समय लग गया था। पिछले साल 27 मई को 106 कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि इस बार यह आंकड़ा पहुंचने में महज सात दिन लगा है। दूसरी लहर की शुरुआत पिछले साल 15 मार्च के बाद शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। मई और जून में हालात बिगड़ गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed