फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sadar mp ravi kishan wrote a leeter for school fees issue

स्कूल फीस माफ किए जाने को लेकर सदर सांसद ने लिखा पत्र

Wed, 01 Jul 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
sadar mp ravi kishan wrote a leeter for  school  fees issue
गोरखपुर। निजी स्कूलों की ओर से फीस जमा कराने को लेकर अभिभावकों पर बनाए जा रहे दबाव के मुद्दे पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार एकजुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जनता को आर्थिक एवं हर प्रकार की सहायता देने का काम युद्ध स्तर पर कर रही हैं। परंतु देश के प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के मालिक जनहित में जनता एवं सरकार के सहयोग के बजाए असहयोग की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि लॉकडाउन के बीच स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस के लिए दबाव बनाने से अभिभावक परेशान हो गए हैं। गोरखपुर के कुछ अभिभावकों ने पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान स्कूलों की फीस माफ कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed