फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rural areas faced petrol and diesel shortages, with 130 tankers arriving in the district on Sunday.

Gorakhpur News: शहर के पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन सामान्य रही स्थिति, शाम को कई हुए खाली

Mon, 18 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rural areas faced petrol and diesel shortages, with 130 tankers arriving in the district on Sunday.
गोरखपुर। शहर के पेट्रोल पंपों पर रविवार को दिनभर स्थिति सामान्य बनी रही। तुलनात्मक रूप से लोगों की भीड़ कम दिखी। अधिकांश पंपों पर एक समय में पांच से 10 वाहन ही कतार में दिखे। शाम के समय भीड़ बढ़ी तो कई पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार चौराहा स्थित पंप पूरे दिन पेट्रोल उपलब्ध नहीं करा सका। वहीं जेल बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद तेल समाप्त हो गया। मोहद्दीपुर और देवरिया बाईपास रोड स्थित पंप पर देर शाम तेल खत्म हो गया। इसके अलावा कई पंपों पर साधारण पेट्रोल का स्टॉक कम देखने को मिला। पंप संचालक स्पीड (प्रीमियम पेट्रोल) और डीजल की बिक्री पर अधिक जोर देते नजर आए, ताकि सामान्य पेट्रोल का स्टॉक पूरी तरह खत्म न हो।
विज्ञापन

शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की समस्या अधिक बनी रही। कई देहात इलाकों में किसानों और वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड़ा। डीजल की कमी का असर खेती-किसानी और छोटे व्यवसायों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में रविवार को करीब 130 टैंकर पहुंचे हैं। लगातार आपूर्ति कर स्थिति सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर निगरानी रखी जा रही है। जल्द ही सभी जगह पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed