फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus at petrol pump after fuel supply was not available in queue, allegations of assault

Gorakhpur News: लाइन में तेल न मिलने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा, मारपीट का आरोप

Sun, 24 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 24 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at petrol pump after fuel supply was not available in queue, allegations of assault
- कैंपियरगंज इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन


कैंपियरगंज। तहसील के बगल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शनिवार को पेट्रोल लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बिना नंबर के तेल लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने मना करने पर पेट्रोल पंपकर्मियों और संचालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा तहसील क्षेत्र के रानीपुर निवासी एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर बिना कतार में लगे ही तेल लेने का प्रयास कर रहा था। पेट्रोलकर्मियों ने लाइन में लगकर बारी आने पर तेल लेने की बात कही तो वह नाराज हो गया। इसके बाद वह पंप संचालक के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को रविवार को थाने बुलाया गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed