फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RSS worker alleges beating in police station gorakhpur

गोरखपुर: आरएसएस कार्यकर्ता ने थाने में पिटाई का लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Sat, 31 Jul 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 07:14 PM IST
सार

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गठुआखोर निवासी विशुनदेव का आरोप है कि उनका अपने भाई से जमीन संबंधी विवाद है। बीती 23 जुलाई को दोनों में विवाद हुआ था। इसमें भाई की तरफ से गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी।

विज्ञापन
RSS worker alleges beating in police station gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गठुआखोर निवासी आरएसएस कार्यकर्ता विशुनदेव यादव ने जमीन संबंधी विवाद में पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। एसएसएपी को पत्र देकर विशुनदेव ने थाना परिसर में पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, हरपुर बुदहट पुलिस आरोपों को गलत बता रही है।

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु को दिए गए शिकायती पत्र में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गठुआखोर निवासी विशुनदेव का आरोप है कि उनका अपने भाई से जमीन संबंधी विवाद है। बीती 23 जुलाई को दोनों में विवाद हुआ था। इसमें भाई की तरफ से गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों को बुलाया गया।
विज्ञापन


विशुनदेव का कहना है कि शाम को भाई व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ दिया गया, जबकि उन्हें थाने में ही बैठाए रखा गया। रात में पुलिस ने विवाद खत्म करते हुए विवादित जमीन भाई को देने का दबाव बनाया। जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने पिटाई की और ट्रक के नीचे फेंक देने की धमकी दी। सुबह चालान भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी दरोगा उदयभान सिंह का कहना है कि पिटाई के आरोप गलत हैं। मारपीट के आरोपियों का चालान किया गया था। वहीं हरपुर बुदहट के थानेदार उदयशंकर कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed