फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RSS chief functionary inaugurates Ahilya Devi Holkar special issue

RSS: सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, 'धर्म के बिना सुशासन की व्यवस्था लागू कर पाना संभव नहीं'

Mon, 07 Oct 2024 08:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

सरकार्यवाह सोमवार की शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विश्व संवाद केंद्र के वार्षिक विशेषांक ध्येय मार्ग में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या देवी होलकर के विशेष अंक के लोकार्पण के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता विचार व्यक्त कर रहे थे। सरकार्यवाह ने कहा कि पश्चिमी देशों की व्यवस्था में राज सत्ता, कानून व अधिकार की बात है।

विज्ञापन
RSS chief functionary inaugurates Ahilya Devi Holkar special issue
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि सुशासन हर समाज व देश की आवश्यकता होती है। लेकिन धर्म के बिना सुशासन की व्यवस्था लागू कर पाना संभव नहीं है। भारत में नीति की नैतिकता, सुशासन और राज्य के प्रति कर्तव्य भी धर्म आधारित है। इसलिए भगवान राम इसके साकार मूर्ति हैं।
विज्ञापन






 

RSS chief functionary inaugurates Ahilya Devi Holkar special issue
रानी अहिल्या देवी होलकर के विशेष अंक का लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला
भगवान कृष्ण ने भी सारा जीवन धर्म आधारित व्यवस्था के लिए बिताया। कोरोना संक्रमण काल में भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका में कोविड वैक्सीन को भिजवाया। जब सत्ता में राजधर्म की सोच वाले बैठते हैं तो ऐसे उदाहरण सामने आते हैं।

सरकार्यवाह सोमवार की शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विश्व संवाद केंद्र के वार्षिक विशेषांक ध्येय मार्ग में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या देवी होलकर के विशेष अंक के लोकार्पण के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता विचार व्यक्त कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

RSS chief functionary inaugurates Ahilya Devi Holkar special issue
सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला
सरकार्यवाह ने कहा कि पश्चिमी देशों की व्यवस्था में राज सत्ता, कानून व अधिकार की बात है। वहां उससे आगे गाड़ी नहीं बढ़ती है, लेकिन भारत के परिप्रेक्ष्य में हम धर्म व समाज आधारित व्यवस्था को देखते हैं।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श शासन व्यवस्था से प्रेरित होकर रानी अहिल्या देवी होलकर ने एक श्रेष्ठ सुशासनकर्ता, धर्म आधारित सुशासन की व्यवस्था अपने राज में कायम किया। नारी सशक्तीकरण के लिए वह अनूठी मिसाल हैं। उनका शासनकाल सहज, सार्थक और प्रेरणादायी रहा।
विज्ञापन

RSS chief functionary inaugurates Ahilya Devi Holkar special issue
दीप प्रज्वलित करते आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपनी प्रजा को आर्थिक, सामाजिक व न्यायिक सुरक्षा दी। नैतिक बल, प्रजा वत्सल बनकर परंपरा को न छोड़कर धर्म व न्याय को बल देते हुए जो शासन करते हैं, वही श्रेष्ठ कार्य करते हैं। सरकार्यवाह ने कहा कि नागरिकों में अपनी सत्ता के प्रति वफादारी होनी चाहिए। अपने अधिकार के बारे में जागृति चाहिए, लेकिन इसके साथ ही अपने कर्तव्य का पालन भी जरूरी है।
 

RSS chief functionary inaugurates Ahilya Devi Holkar special issue
आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला
पारदर्शिता कम होने पर बढ़ता है भ्रष्टाचार
सरकार्यवाह ने कहा कि पारदर्शिता जब कम होती है तब भ्रष्टाचार बढ़ता है। कानून जब जटिल होते हैं या उत्तरदायित्वहीनता बढ़ती है तो वह भी भ्रष्टाचार को जन्म देती है। उन्हाेंने कहा कि सुशासन की बातें सरकारें करती हैं और प्रयत्न भी करती हैं। हमें अहिल्या बाई के सुशासन को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed