फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 lakh extortion sought from sweets trader in name of accused of murder in Gorakhpur

दुस्साहस: मिठाई कारोबारी से मांगी गई 20 लाख रुपये की रंगदारी, जेल में बंद छह हत्या के आरोपी के नाम पर मांगी गई रकम

Tue, 17 Aug 2021 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Aug 2021 10:50 AM IST
सार

आरोपी सन्नी सिंह के नाम पर मांगे गए रुपये। केस दर्ज कर पुलिस ने व्यापारी को दी सुरक्षा, मामले की छानबीन शुरू।

विज्ञापन
20 lakh extortion sought from sweets trader in name of accused of murder in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के कौड़ीराम के मिठाई कारोबारी स्वदेश मिश्रा से फोन पर रविवार को 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। जेल में बंद छह हत्या के आरोपी सन्नी सिंह के नाम पर रुपये की मांग की गई है। फोन करने वाले ने खुद को सन्नी सिंह का करीबी बताया और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस सूचना आते ही केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एहतियातन व्यापारी को सुरक्षा दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जयंतीपुर निवासी स्वदेश मिश्रा की कौड़ीराम चौराहे पर बाबा मिष्ठान भंडार नाम से दुकान और रेस्त्रां है। स्वदेश ने बताया कि 15 अगस्त को मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। पहले उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद फिर फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को गगहा के बदमाश सन्नी सिंह का करीबी बताया और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। रंगदारी के लिए दोबारा फोन आने के बाद स्वदेश मिश्रा ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेश ने कौड़ीराम चौकी पर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सुरक्षा दी गई है। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed