फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 18 crore will help in preparation of yard remodeling of Gorakhpur station.

Gorakhpur News: 18 करोड़ से होगी गोरखपुर स्टेशन स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग, इस रूट को मिलेगा फायदा

Tue, 06 Feb 2024 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Feb 2024 11:32 AM IST
सार

तीसरी लाइन व दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर सबसे अधिक राहत एक्सप्रेस ट्रेनों को होगा। अभी नकहा जंगल रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को ट्रैक खाली नहीं मिलने पर रुकना पड़ता है, लेकिन दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Rs 18 crore will help in preparation of yard remodeling of Gorakhpur station.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को जरूरत के अनुसार भरपूर धन मिला है। गोरखपुर से नकहा जंगल दूसरी लाइन और डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन के लिए भी 18 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस धन से दूसरी व तीसरी लाइन का कार्य जल्दी पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गोरखपुर स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर-बढ़नी रेल मार्ग पर नकहा जंगल में रेलवे का बड़ा रेक प्वाइंट है। यहां से खाद कारखाना के अलावा अन्य उत्पादों की भी लोडिंग व अनलोडिंग होती है। इसके चलते यह रूट हमेशा व्यस्त रहता है। इनमें हमसफर समेत दर्जन भर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें भी हैं। अभी मालगाड़ी व सवारी गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन


पिछले साल डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन और गोरखपुर से नकहा जंगल तक दूसरी लाइन की कार्ययोजना को मंजूरी मिली थी। इस पर कार्य चल रहा है। अब इस परियोजना को पूरा करने के लिए सबसे बड़ा काम गोरखपुर स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूर्वोत्तर रेलवे के इस सबसे बड़े यार्ड का काम शुरू करने से पहले रेलवे अपनी अन्य सभी तैयारियां पूरी करने में लगा है, जिससे कि एक बार कार्य आरंभ हो तो बीच में किसी प्रकार की बाधा न आए। करीब 21.15 किलोमीटर लंबे इस दोहरीकरण व तीसरी लाइन के लिए अंतरिम बजट में 18.10 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इससे अवशेष कार्यों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

 

कार्य पूरा होने पर नहीं बेवजह नहीं रुकेंगी ट्रेनें
तीसरी लाइन व दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर सबसे अधिक राहत एक्सप्रेस ट्रेनों को होगा। अभी नकहा जंगल रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को ट्रैक खाली नहीं मिलने पर रुकना पड़ता है, लेकिन दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी प्रकार थर्ड लाइन पूरा होने से गोरखपुर से आने-जाने वाली अन्य ट्रेनों को भी बिना किसी रुकावट के चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed