{"_id":"6a078ac7794f85989e072a0b","slug":"rowing-gorakhpur-queens-impressive-performance-the-team-reached-the-finals-of-two-events-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1322405-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोइंग : गोरखपुर क्वींस का शानदार प्रदर्शन, टीम दो स्पर्धाओं के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोइंग : गोरखपुर क्वींस का शानदार प्रदर्शन, टीम दो स्पर्धाओं के फाइनल में
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में आयोजित अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग में मेजबान गोरखपुर क्वींस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों के फाइनल में जगह बनाई। महिला लाइटवेट पेयर्स में संजू कुमारी और अनुष्का पटेल, महिला लाइटवेट डबल स्कल में सुलेखा मुर्मू और नीलू कुमारी की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर मेजबान की उम्मीदें बरकरार रखीं।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल और रेपचेज राउंड के मुकाबले खेले गए।
महिला लाइटवेट पेयर्स के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर की संजू कुमारी और अनुष्का पटेल ने 4:05:7 मिनट का समय निकालते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा में कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश और मीनाक्षी वीएस 4:03:8 मिनट के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। दूसरे सेमीफाइनल में कटक रोइंग क्लब पहले और अंडमान अचीवर्स दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
वहीं महिला लाइटवेट डबल स्कल के रेपचेज राउंड में गोरखपुर क्वींस की सुलेखा मुर्मू और नीलू कुमारी ने 3:56:8 मिनट का समय निकालते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और फाइनल का टिकट हासिल किया।
महिला डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में चेन्नई ओरफोर्स की डी मधुमिता और आर भगवती व कोचीन क्वींस की अंजली मैरी जार्ज और सुखमनप्रीत कौर ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए। दूसरे सेमीफाइनल में कटक रोइंग क्लब पहले और भोपाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
अन्य मुकाबलों में महिला पेयर्स में चेन्नई ओरफोर्स, कटक रोइंग क्लब, हैदराबाद क्वींस और कोचीन क्वींस ने फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर सिंगल स्कल में बंगाल, भोपाल, कटक रोइंग क्लब और जिंद सिटी हरियाणा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। महिला लाइटवेट डबल स्कल में गोरखपुर क्वींस, हैदराबाद क्वींस, कटक रोइंग क्लब और डेक्कन क्वींस ने खिताबी दौर में जगह बनाई।
जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में कोचीन क्वींस, भोपाल, बंगाल और कटक रोइंग क्लब, सब जूनियर कॉक्सलेस फोर में जिंद सिटी हरियाणा, बंगाल, डेक्कन क्वींस और हैदराबाद क्वींस, सब जूनियर डबल स्कल में स्टील ओर्स, जिंद सिटी हरियाणा, डेक्कन क्वींस और हैदराबाद क्वींस और सब जूनियर सिंगल स्कल में चंडीगढ़ रोइंग, स्टील ओर्स, कोचीन क्वींस और हैदराबाद क्वींस ने फाइनल में प्रवेश किया।
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि फाइनल मुकाबले 16 मई को सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के संचालन में चीफ जूरी तेजस शिंदे के नेतृत्व में जेगन एस, अजहर हुसैन, अरुण, बीएस रावत, सोनू और जागृति गुप्ता योगदान दे रहे हैं।