फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Routes of trains going to and from Gorakhpur will be affected in NER Mega Block.

एनईआर मेगा ब्लॉक : निरस्त रहेंगी 34 ट्रेनें, 18 ट्रेनों का रास्ता बदलेगा रास्ता,जानिए पूरा शेड्यूल

Mon, 18 Nov 2024 10:01 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:01 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसके चलते बिहार से गोरखपुर होकर लखनऊ-दिल्ली व वाराणसी की ओर से आने वाली 34 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 18 ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Routes of trains going to and from Gorakhpur will be affected in NER Mega Block.
ट्रेन( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर कैंट-भटनी खंड के चौरीचौरा-गौरी बाजार-बैतालपुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम सोमवार से होगा। इसके लिए 18 व 19 नवंबर को मेगा ब्लॉक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसके चलते बिहार से गोरखपुर होकर लखनऊ-दिल्ली व वाराणसी की ओर से आने वाली 34 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


18 ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। इस दौरान पांच जोड़ी ट्रेनों को बीच रास्ते से ही संचालित किया जाएगा। जबकि 23 ट्रेनों का स्टॉपेज चौरीचौरा और गौरी बाजार स्टेशन पर नहीं होगा। ा
विज्ञापन


 गोरखपुर से 18 नवंबर को 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जायेगी तथा गोरखपुर-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 19 नवंबर को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी तथा गोरखपुर-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वाराणसी सिटी से 19 नवंबर को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर स्टेशन से चलाई जाएगी तथा वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 19 नवंबर को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी तथा गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

- गोरखपुर से 19 नवंबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी तथा गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन-
-. अहमदाबाद से 17 नवंबर को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी तथा भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
-. बांद्रा टर्मिनस से 18 नवंबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी तथा भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

-. लखनऊ जं. से 18 नवंबर को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी तथा गोरखपुर-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 नवंबर को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी तथा मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

-दादर से 17 नवंबर को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी तथा मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

चौरीचौरा में ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी
18 व 19 नवंबर को 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस,
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस,

15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस, इसके अलावा 18 नवंबर को 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस का स्टॉपेज चौरीचौरा स्टेशन पर नहीं रहेगा।


गौरी बाजार में ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी
15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस,. 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस, 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed