दिक्कत: ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यहां देखें पूरा शेड्यूल
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार यशवंतपुर से 13, 20, 27 दिसंबर और 03, 10, 17, 24, 31 जनवरी व 07 फरवरी को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागासमुद्रम के रास्ते चलाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम रेलवे के निलयम-बासमपलि स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-65 ए पर टनल में बचे लाइन निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक देने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार यशवंतपुर से 13, 20, 27 दिसंबर और 03, 10, 17, 24, 31 जनवरी व 07 फरवरी को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागासमुद्रम के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह यशवंतपुर से 7, 14, 21 एवं 28 दिसंबर और 4, 11, 18 एवं 25 जनवरी व एक फरवरी को चलने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पेनूकोंडा-नागासमुद्रम-धर्मावरम् के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 12, 19, 26 दिसंबर एवं 02, 09, 16, 23, 30 जनवरी और 06 फरवरी को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागासमुद्रम के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सोने पर महंगाई...खरीदारों की मुसीबत, धंधेबाज कर रहे मोटी कमाई
तीसरी लाइन निर्माण के लिए निरस्त रहेंगी ट्रेनें
दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-कोण्डापल्ली स्टेशनों के मध्य वारंगल स्टेशन और विजयवाड़ा मंडल के विजयवाड़ा-गुडुर रेल खंड के सूरारेड्डीपलेम स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण के लिए प्री नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
- गोरखपुर से 10, 14, 15 एवं 17 दिसंबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कोचूवेली से 06, 12, 13 एवं 17 दिसंबर को चलने वाली 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 11 दिसंबर को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- एर्नाकुलम से 15 दिसंबर को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें: स्लीपर कोच में जनरल जैसी हालत: गोरखधाम एक्सप्रेस में सीट के लिए भिड़े यात्री...आरपीएफ को छूटा पसीना
यार्ड रिमाडलिंग के चलते निरस्त रहेंगी ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. रेलखंड स्थित वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-दतिया स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के दौरान यार्ड रिमॉडलिंग कार्य तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाकिंग में सुधार के लिए नान इंटरलाॅक के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिन में गर्मी से परेशान, शाम को सर्द हवाओं ने किया हैरान
निरस्तीकरण
- वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाली 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाली 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 16 दिसंबर को चलने वाली 12593 लखनऊ जं.-भोपाल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- भोपाल से 17 दिसंबर को चलने वाली 12594 भोपाल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- हैदराबाद से 15 दिसंबर को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 17 दिसंबर को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 16 दिसंबर को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- महबूबनगर से 18 दिसंबर को चलने वाली 05304 महबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- ग्वालियर से 11 से 17 दिसंबर तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 10 से 16 दिसंबर तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-भिंड के रास्ते चलाई जाएगी।
- चेन्नई से 16 दिसंबर को चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीना-गुना-शिवपुरी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 14 दिसंबर को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-शिवपुरी-गुना के रास्ते चलाई जाएगी।
- ओखा से 10 दिसंबर को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
- सूरत से 15 दिसंबर को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 दिसंबर को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ललितपुर-खजुराहो-महोबा-मानिकपुर-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
नियंत्रण
- 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 15 एवं 17 दिसंबर को विजयवाड़ा-झांसी के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर को विजयवाड़ा-झांसी के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 15 एवं 17 दिसंबर को ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।