बारिश का कहर: ट्रैक पर पानी भरने से गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस का रूट बदला
पानी अधिक हो जाने के कारण गोरखपुर से पनवेल के लिए चलाई जा रही गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (05065) का निर्धारित रास्ता बदल दिया गया है।
विस्तार
कृपया ध्यान दें . . .
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनीराम-पीपीगंज स्टेशनों के मध्य बारिश का पानी अत्यधिक हो जाने के कारण गोरखपुर से पनवेल के लिए चलाई जाने वाली 05065 एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग गोरखपुर- आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाई गई। pic.twitter.com/zj9F10qvdl
— North Eastern Railway (@nerailwaygkp) August 26, 2021
सामान्य से ज्यादा हो चुकी है बारिश
गोरखपुर और बस्ती मंडल में अबतक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी अगस्त के बाकी बचे दिनों में भी झमाझम बारिश के ही आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक जून से एक अगस्त तक गोरखपुर, महराजगंज और देवरिया में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी थी। इस दौरान कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले में सामान्य से कम बारिश हुई थी। लेकिन, एक अगस्त से 24 अगस्त के बीच इस जिले भी सामान्य से ज्यादा बारिश की श्रेणी में आ गए।
जिला वास्तविक वर्षा औसत वर्षा प्रतिशत (ज्यादा/कम)
गोरखपुर 940.0 293.3 +5
महराजगंज 1011.1 847.6 +19
देवरिया 784.8 635.7 +23
कुशीनगर 690.0 660.0 +5
बस्ती 685.5 608.9 +13
सिद्धार्थनगर 803.8 801.2 +0.2
संतकबीरनगर 826.3 752.0 +10
(बारिश मिलीमीटर में)