फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rosy Pelkin and Hyena family will increase in Gorakhpur Zoo, more wild animals will come

Gorakhpur Zoo: उजड़ा कुनबा फिर बसेगा..लाए जाएंगे रोजी पेलिकन- लकड़बग्घा; बढ़ेगा वन्यजीवों का परिवार

Mon, 14 Jul 2025 01:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

चिड़ियाघर में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के लिए पहले से ही तैयारी थी। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और संबंधित चिड़ियाघर से बातचीत भी हो गई थी। लखनऊ, कानपुर और दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन को वन्यजीव देने का निर्देश भी दे दिया गया था।

विज्ञापन
Rosy Pelkin and Hyena family will increase in Gorakhpur Zoo, more wild animals will come
चिड़ियाघर में रोजी पेलिकन - फोटो : स्त्रोत- चिड़ियाघर

विस्तार

वन्यजीवों के बर्ड फ्लू के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में उनका कुनबा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लखनऊ चिड़ियाघर से दो जोड़े रोजी पेलिकन पक्षी लाए जाएंगे। इसके साथ ही कानपुर चिड़ियाघर से हाइना (लकड़बग्घा) और दिल्ली चिड़ियाघर से बोनट मकाक बंदर और लाेमड़ी को लाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित चिड़ियाघर प्रशासन से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के लिए पहले से ही तैयारी थी। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और संबंधित चिड़ियाघर से बातचीत भी हो गई थी। लखनऊ, कानपुर और दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन को वन्यजीव देने का निर्देश भी दे दिया गया था। इसी बीच बर्ड फ्लू संक्रमण की वजह से गोरखपुर और कानपुर चिड़ियाघर बंद हो गए। इस वजह से वन्यजीवों को लाने की प्रक्रिया भी ठप हो गई।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के उप निदेशक व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर के शुभारंभ पर चार रोजी पेलिकन पक्षी आए थे। दो जोड़े और लाए जाएंगे। दर्शकों को ये पक्षी खूब पसंद आते हैं। ये आकार में बड़े होते हैं। इनके पंख सात से 11 फीट तक फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. योगेश ने बताया कि लकड़बग्घा, लोमड़ी और बोनट बंदर भी लाने की तैयारी है। इनके आने से खाली पड़े बाड़े भर जाएंगे और दर्शकों का भी मनोरंजन होगा। मौसम सही होते ही सभी वन्यजीवों को लाने के लिए प्राणि उद्यान की टीम रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed