{"_id":"6a9d17b2f397bb47c2050bde","slug":"roof-collapses-in-an-accident-at-gorakhpur-s-g-in-the-debris-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से हादसा: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, पहुंच गए अस्पताल...बैकुंठ धाम में छत गिरी; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से हादसा: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, पहुंच गए अस्पताल...बैकुंठ धाम में छत गिरी; एक की मौत
Sun, 06 Sep 2026 01:05 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:05 PM IST
सार
राजघाट स्थित बैकुंठ धाम में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों के बैठने के लिए बने चबूतरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में छत के नीचे बैठे दो लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस दौरान एक घायल आलोक अस्थाना की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक आलोक अस्थाना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजघाट स्थित बैकुंठ धाम में रविवार को अचानक हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों के बैठने के लिए बने चबूतरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में छत के नीचे बैठे दो लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना रविवार सुबह करीब 11:45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि राजघाट बैकुंठ धाम में बने चबूतरे की छत बारिश और बिजली गिरने के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चबूतरे की छत पूरी तरह गिरी हुई थी और उसके नीचे दो लोग दबे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल आलोक अस्थाना (40) राप्तीनगर, थाना शाहपुर और संजय सिंह (42) शक्तिनगर कॉलोनी, थाना शाहपुर के निवासी बताए गए हैं। इनमें आलोक अस्थाना की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर रुप से घायल संजय सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दोनों लोग अधिवक्ता विनोद त्रिपाठी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने बैकुंठ धाम पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने से चबूतरे की छत क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
वहीं, परिजन का आरोप है कि राजघाट पर टाइम से एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन आलोक अस्थाना को पीकअप और संजय सिंह को ई रिक्शा में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि यहां पर डॉक्टर नहीं थे, फोन करने पर भी नहीं उठाए।
जिला अस्पताल में डीएम से वार्ता करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया तो वहां लेकर जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। आधे घंटे तक इंतजार के बाद एम्बुलेंस आई तो आलोक अस्थाना को भेजा गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। करीब एक भी संजय सिंह को एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनके हाथ और पैर में चोट लगी है।