फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Role of women is important in Lok Sabha elections: Cabinet Minister

लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : कैबिनेट मंत्री

Sun, 25 Feb 2024 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Role of women is important in Lok Sabha elections: Cabinet Minister
- दो दिवसीय महिला शिक्षण प्रशिक्षण शिविर एवं महिला सशक्तीकरण कार्यशाला में बोले डाॅ. संजय निषाद
विज्ञापन

-विधानसभा चुनाव-2022 में निषाद पार्टी के खाते में 15 सीटें मिली थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं, और वे लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।

वह शनिवार को एनेक्सी भवन सभागार में दो दिवसीय महिला शिक्षण प्रशिक्षण शिविर एवं महिला सशक्तीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तीकरण की पक्षधर रही है। विधानसभा चुनाव-2022 में निषाद पार्टी के खाते में 15 सीटें मिली थीं, उसमें निषाद पार्टी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से एक महिला प्रत्याशी को उतारा और जिताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे आएं और अपने समाज, परिवार का विकास करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की यही योजना लेकर जन-जन तक हम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed