फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery from hospital worker in Gorakhpur

Gorakhpur News: अस्पताल कर्मी से की लूटपाट, विरोध करने पर पिटाई कर खेत में फेंका

Fri, 13 Jan 2023 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Jan 2023 02:23 PM IST
सार

युवक को घर पहुंचने में देर हुई तो बड़े भाई गयाराम यादव ने फोन किया। बदमाश ने कॉल रिसीव की और उसके खेत में गिरे होने की सूचना दे दी। उसके बाद घरवाले खेत में पहुंचे और बृजेश को अस्पताल ले गए। गुलरिहा थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
robbery from hospital worker in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के औरंगाबाद दुर्गा मंदिर के पास बुधवार रात दो बाइक पर सवार चार बदमाश अस्पताल कर्मी से बाइक, मोबाइल फोन व पर्स लूट लिए। विरोध करने पर युवक को मारपीट कर खेत में फेंककर फरार हो गए थे। पर्स में पांच हजार रुपये थे। किसी तरह से घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल नाकिन बड़ा टोला निवासी बृजेश यादव रेल बिहार चरगावां स्थित एक अस्पताल से काम करते हैं। बुधवार रात अस्पताल में काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिए और वारदात को अंजाम दिए।
विज्ञापन


युवक को घर पहुंचने में देर हुई तो बड़े भाई गयाराम यादव ने फोन किया। बदमाश ने कॉल रिसीव की और उसके खेत में गिरे होने की सूचना दे दी। उसके बाद घरवाले खेत में पहुंचे और बृजेश को अस्पताल ले गए। गुलरिहा थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड से 14 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटे
हरपुर बुदहट इलाके के कुवावल के पास बुधवार रात 11 बजे बाइक सवार बदमाश होमगार्ड से मोबाइल फोन, 14 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, सिंघवलिया निवासी होमगार्ड वकील पांडेय रात में घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और फिर रुपये लूटकर फरार हो गए। होमगार्ड ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed