फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery accused arrested in an encounter Gorakhpur

गोरखपुर: ईंट-भट्ठे पर डकैती का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाश फरार

Fri, 05 Feb 2021 06:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Robbery accused arrested in an encounter Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर के गगहा इलाके में ईंट-भट्ठे पर डकैती व छेड़खानी के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को चंवरिया बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे पकड़ा।  

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान मऊ के दक्षिण टोला निवासी छोटक के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में फरार बदमाशों की पहचान बलिया के छीवी खरौनी निवासी वीरेंद्र व खड़हाताड निवासी टेंगर के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 10 नवंबर 2020 की रात गगहा के सकरी गांव के ईंट-भट्ठे पर डकैती व छेड़खानी की घटना हुई थी। घटना के बाद बलिया, गोरखपुर व देवरिया पुलिस ने सरगना बलिया के विशुनदेव सहित छह आरोपियों की गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अन्य घटना को अंजाम देकर आ रहे थे बदमाश

विशुनदेव अभी बलिया जेल में निरुद्ध है। मामले में छोटक, वीरेंद्र व टेंगर फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एसपी साउथ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गगहा थानेदार राजप्रकाश सिंह हमराहियों के साथ जगदीशपुर भलुआन में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि डकैती के तीन आरोपी बाइक से कौड़ीराम की तरफ किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं।

चंवरिया बुजुर्ग गांव के पास पुलिस ने एक बाइक से आ रहे तीन बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान बाइक लड़खड़ा गई और पीछे बैठा बदमाश नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक पर बैठे दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे और फरार हो गए। जबकि पुलिस ने नीचे गिरे बदमाश को पकड़ लिया। उसकी पहचान छोटक के रूप में हुई।

एसपी साउथ ने बताया कि छोटक ने ही सरगना विशुनदेव के साथ रेकी की थी। वह वर्तमान में बलिया के केसरुआ गांव में रहता है। पकड़े गए छोटक व फरार हुए वीरेंद्र तथा टेंगर के खिलाफ गगहा थाने में ईंट भट्ठे पर डकैती डालने, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार छोटक व फरार दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने व आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। छोटक को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed