{"_id":"627e18c0aea92b77aa07b20a","slug":"roadways-will-run-10-more-contract-buses-on-six-routes-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर के इन छह मार्गों पर 10 और अनुबंधित बसें चलाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर के इन छह मार्गों पर 10 और अनुबंधित बसें चलाएगा रोडवेज
Fri, 13 May 2022 02:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 May 2022 02:07 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार हालांकि गोरखपुर परिक्षेत्र को करीब 100 नई बसें मिलने वाली हैं। लेकिन, निगम उन्हें दूसरे मार्गों पर संचालित करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज ने गांव के लोगों को कस्बा और शहर तक बसों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोरखपुर परिक्षेत्र के छह मार्गों पर फिर से दस अनुबंधित बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर चार, दुबौली-कसया-गोरखपुर मार्ग पर दो, देवरिया-बलिया-गोरखपुर मार्ग पर एक, गोरखपुर-लार मार्ग पर एक और देवरिया-बरहज-बड़हलगंज-तमकुहीरोड मार्ग पर एक और देवरिया-पडरौना-गोरखपुर मार्ग पर एक अनुबंधित बस चलाई जाएगी। इन मार्गों पर पहले से चल रहीं अनुबंधित बसों का अनुबंध समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
निगम की बसों का टोटा है, जबकि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने इन रूटों पर आवश्यक शर्तों के आधार पर अनुबंधित बसों को संचालित करने का फैसला लिया है। रोडवेज के सूत्रों के अनुसार हालांकि गोरखपुर परिक्षेत्र को करीब 100 नई बसें मिलने वाली हैं। लेकिन, निगम उन्हें दूसरे मार्गों पर संचालित करने की तैयारी कर रहा है। गोरखपुर परिक्षेत्र के बेड़े में निगम की करीब 450 और अनुबंधित 300 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन