{"_id":"5f65e8f08ebc3e982d751d07","slug":"roadways-buses-will-return-for-running-on-gorakhpur-bus-station-after-unlock","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की रोडवेज बेड़े में जल्द शामिल होंगी 102 बसें, इस वजह से इनको करा दिया था सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की रोडवेज बेड़े में जल्द शामिल होंगी 102 बसें, इस वजह से इनको करा दिया था सरेंडर
Sat, 19 Sep 2020 04:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही गोरखपुर क्षेत्र में 102 बसें परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय-समय पर उन्हें हर जगह के लिए बसें मिल जाएंगी। साथ ही कोरोना काल में बसों में हो रही भीड़भाड़ से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लगभग ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद जून में परिवहन निगम ने अनलॉक एक में आम यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन शुरु कर दिया। लेकिन कोरोना के डर से यात्री घरों से निकलने में कतरा रहे थे। ऐसे में रोडवेज की बसें खाली ही सड़कों पर दौड़ रही थी जिससे परिवहन निगम को लगातार घाटा हो रहा था। निगम को हो रहे घाटे से बचाने के लिए मुख्यालय के निर्देशों के बाद परिवहन निगम के जिम्मेदारों ने गोरखपुर क्षेत्र की 102 रोडवेज बसों का सरेंडर संभागीय परिवहन कार्यालय में कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक हो गई है और बसें कम पड़ रही हैं। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए रोडवेज प्रशासन सरेंडर बसों को सड़क पर दौड़ाने की कवायद शुरू कर दी है। रोडवेज प्रशासन ने आरटीओ से संपर्क साधकर बसों को सड़क पर उतारने की अनुमति मांगी है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां इतनी बसें हुई सरेंडर
गोरखपुर आरएम पीके तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान यात्रियों के अभाव में गोरखपुर क्षेत्र की 102 बसों को सरेंडर किया गया था। इन बसों को बहाल कराने के लिए आरटीओ से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सरेंडर बसें बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी।
- गोरखपुर डिपो-20
- राप्तीनगर डिपो-20
- देवरिया डिपो-12
- महाराजगं डिपो-11
- सोनौली डिपो- 07
- बस्ती डिपो-23
- सिद्धार्थनगर डिपो-09