फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways bus not operating on Brijmanganj route, passengers upset

Gorakhpur News: बृजमनगंज मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नहीं, यात्री परेशान

Sat, 27 Jul 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus not operating on Brijmanganj route, passengers upset
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है। मजबूरी में लोग निजी बस या टैंपों या टैक्सी से सफर करने को मजबूर हैं। इसका फायदा उठाकर वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। विरोध करने पर नोकझोंक हो जाती है।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बा से होकर सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी व गोरखपुर के साथ ही नेपाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कस्बा बृजमनगंज है, लेकिन अभी तक यहां से रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सका। व्यापार व इलाज के उद्देश्य से बृजमनगंज, फुलमनहा से सिद्धार्थनगर, गोरखपुर व संतकबीर नगर जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बृजमनगंज के लोगों ने कई बार शासन प्रशासन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बस संचालन की मांग की, लेकिन उनकी समस्या का आज तक समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र के सेराज अहमद ने बताया कि रोडवेज बसों का संचालन न होने से प्राइवेट वाहनों से सफर करना पड़ता है। निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे आलम ने कहा बृजमनगंज नगर पंचायत बनने के बाद रोडवेज बसों के संचालन की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई। गणेश जायसवाल ने बताया कि रोडवेज बस ना चलने से निजी वाहन यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। चालक क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed