फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways bus and bike collide on one-way road, young man dies

UP: शहर आया था सोफे का आर्डर देने, वापसी में पहुंची मौत की खबर- रोडवेज और बाइक में टक्कर; वन-वे थी सड़क

Tue, 28 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 02:27 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के तिर्कवालिया तिवारी निवासी दानिश (24) अपने साथी पिपराइच के समदाखुर्द निवासी नौशाद (19) के साथ सोफा बनाने का काम करता था। सोमवार सुबह दोनों एक ही बाइक से गोरखपुर स्थित एक फर्नीचर शोरूम में ऑर्डर लेने गए थे। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय गुलरिहा बाजार में महराजगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Roadways bus and bike collide on one-way road, young man dies
हादसे में मृतक दानिश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा क्षेत्र के गुलरिहा बाजार में सोमवार दोपहर वन-वे मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दानिश (24) की मौत हो गई, जबकि साथी नौशाद घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित किया।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के तिर्कवालिया तिवारी निवासी दानिश (24) अपने साथी पिपराइच के समदाखुर्द निवासी नौशाद (19) के साथ सोफा बनाने का काम करता था। सोमवार सुबह दोनों एक ही बाइक से गोरखपुर स्थित एक फर्नीचर शोरूम में ऑर्डर लेने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे लौटते समय गुलरिहा बाजार में महराजगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिया पर मरम्मत कार्य के चलते दो दिन पहले सड़क को एक लेन में वन-वे कर दिया गया था, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ गया था।

सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed