{"_id":"62f48f32b40402558850ebb9","slug":"road-from-sikriganj-to-barhalganj-will-be-10-meters-wide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: सिकरीगंज से बड़हलगंज तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, खर्च होगा 403 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: सिकरीगंज से बड़हलगंज तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, खर्च होगा 403 करोड़ रुपये
Thu, 11 Aug 2022 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:40 AM IST
सार
एनएच अधिशासी अभियंता प्रभात चौधरी ने कहा कि सिकरीगंज से बड़हलगंज तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सितंबर से काम शुरू कराया जाएगा। इस सड़क को 18 महीने में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकरीगंज से बड़हलगंज तक लगभग 40 किलोमीटर रामजानकी मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके निर्माण पर 403.36 करोड़ की लागत आएगी। इस मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मरों को हटाया जाएगा। दिल्ली की एक फर्म को काम कराने का टेंडर मिला है। निर्माण कार्य सितंबर में शुरू होगा।
विज्ञापन
अयोध्या से शुरू हुए रामजानकी मार्ग की शुरुआत जनपद की सीमा में सिकरीगंज कस्बे से होती है। यहां से 40 किलोमीटर बड़हलगंज के समीप तक सड़क को टू लेन विद पेप्ड शोल्डर यानी 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्माण कार्य एनएच द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क पहले स्टेट हाइवे थी, अब इसे एनएच के हवाले कर दिया गया है। एनएच के जिम्मेदार का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस सड़क पर काफी संख्या में बिजली के पोल और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर है। उन्हें हटाने के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सड़क की जद में आने वाले पेड़ों को काटा जाएगा। उसके बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस काम को 18 महीने में पूरा करना है। विभाग का कहना है कि काम समय से पूरा करा लिया जाएगा।
एनएच अधिशासी अभियंता प्रभात चौधरी ने कहा कि सिकरीगंज से बड़हलगंज तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सितंबर से काम शुरू कराया जाएगा। इस सड़क को 18 महीने में पूरा किया जाएगा।