{"_id":"639fec4f2cbbf8245d3695e0","slug":"road-from-padleganj-to-firak-square-will-be-made-four-lane-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में फोरलेन बनेगा पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक का रोड, 277 करोड़ रुपये आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में फोरलेन बनेगा पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक का रोड, 277 करोड़ रुपये आएगी लागत
Mon, 19 Dec 2022 10:15 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:15 AM IST
सार
निर्माण खंड-3 अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर 277 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए एक साल का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
फोरलेन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैडलेगंज से फिराक चौराहा तक 1.8 किलोमीटर लंबा फोरलेन जनवरी 2024 तक बन जाएगा। 277 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फोरलेन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। 10 जनवरी को टेंडर खोला जाएगा। बांड के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर डीपीआर बनाने के बाद फाइल मुख्यालय भेजी थी। व्यय वित्त समिति से स्वीकृति और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर जारी हो गया है।
विज्ञापन
यह फोरलेन 25 मीटर चौड़ा होगा। दोनों तरफ पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होगी। फोरलेन की कुल लागत 277 करोड़ रुपये है। हालांकि सड़क के निर्माण पर 49 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजली विभाग, जलकल, वन विभाग को मुआवजा देना है। फोरलेन में कई अस्पताल पड़ रहे हैं। इसके अलावा कई प्रतिष्ठान भी फोरलेन में आएंगे। इसलिए लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग मिलकर एक सर्वे दोबारा करेंगे।
विज्ञापन
निर्माण खंड-3 अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर 277 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए एक साल का समय निर्धारित है। जनवरी में टेंडर खुलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोशिश होगी कि समय से काम को पूरा कर लिया जाए। इसमें कई लोगों की जमीन व आवास पड़ रहे हैं। सबके सहयोग से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।