{"_id":"6ae119039ecf275b3f00d48f","slug":"road-at-ugrasen-setu-sinks-again-movement-of-heavy-vehicles-on-patna-ghat-bridge-halted-gorakhpur-news-c-7-gkp1058-1500574-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उग्रसेन सेतु की सड़क फिर धंसी, पटना घाट पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उग्रसेन सेतु की सड़क फिर धंसी, पटना घाट पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन
बड़हलगंज/चिल्लूपार। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग पर राप्ती नदी में बने उग्रसेन सेतु (पटना घाट पुल) की सड़क एक बार फिर धंस गई है। एहतियातन पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
गोरखपुर और देवरिया जिले की सीमा पर पुल के उस स्थान के पास बड़ा गड्ढा बन गया है, जहां पहले भी पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इससे हादसे की आशंका बढ़ने पर आवागमन बंद किया गया है।
गोरखपुर और देवरिया के बीच आवागमन के लिए महत्वपूर्ण इस पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क धंसने से व्यापारियों, दैनिक यात्रियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय पूर्व प्रधान हृदय शंकर सिंह और संजय गुप्ता समेत अन्य नागरिकों ने पुल की बार-बार होने वाली मरम्मत पर सवाल उठाए हैं। ग्राम पंचायत पटना के पूर्व प्रधान एवं प्रधान संगठन गोरखपुर के जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह ने कहा कि अस्थायी मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। भारी वाहनों के दबाव के कारण पुल की स्थिति बार-बार खराब हो रही है। उन्होंने पुराने पुल के समानांतर दो लेन वाले नए पुल का निर्माण कराने की मांग की। संवादी