फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident five people died in nepal

काठमांडू से रौतहट जा रही सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

Fri, 27 Dec 2019 10:09 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिध्दार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिध्दार्थनगर Published by: विजय जैन Updated Fri, 27 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
road accident five people died in nepal
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के ओखलडांड के पास शुक्रवार सुबह काठमांडू से रौतहट जा रही सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत और बचाव कार्य के साथ-साथहादसे के शिकार लोगों की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू से रौतहट के चंद्रनिगाहपुर सवारियों को लेकर जा रही जीप मकवानपुर के इंद्र सरोवर गांव पालिका वार्ड नंबर 3 के ओखलडांड़ के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गहरी खाई में जाकर गिर गई। हादसे में बाद मामले की जानकारी पर पहुंचे नेपाल पुलिस के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि दो को गंभीर हाल में अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रहरी निरीक्षक लल्लन प्रसाद कुर्मी के अनुसार घटना में तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो की अस्पताल जाते समय मौत हुई, जिसमें दो की अबतक शिनाख्त हो पाई है दोनों पति-पत्नी हैं। मरने वालों में दो की पहचान चन्द्र निगाहपुर नगरपालिका निवासी सृजन वीक व उनके पति मनीष वीक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed