फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accedent women death gorakhpur

दवा लेकर आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भड़के लोगों ने जाम कर दी सड़क

Fri, 03 Jan 2020 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकरीगंज(गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकरीगंज(गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
road accedent women death gorakhpur
हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
इलाके के बुधनापार गांव के पास बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बुधनापार गांव निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी तीजा देवी (35) दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होेंने बीच सड़क पर शव और ईंट-पत्थर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजा देने और ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन पर लोग सड़क से हटे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीजा देवी शाम को दवा लेने के लिए निकली थीं। वह दवा लेकर पैदल ही घर लौट रही थीं। गांव के पास ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गिरते ही उनके सिर पर चोट लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान आरोपित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज गांववालों ने सड़क जाम कर दी। उन्होंने मुआवजा देने और सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। बाद में थानेदार के आश्वासन पर ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिए। थानाध्यक्ष सिकरीगंज सुरेश चंद्र राव ने बताया कि ग्रामीणों ने सरकारी सहायता दिलाने, आरोपित पर कार्रवाई और ब्रेकर बनवाने की मांग की है। अफसरों को इससे अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed