{"_id":"6a4d6904f8d5a5b5fe0a83bc","slug":"rising-demand-puts-pressure-on-the-distribution-system-low-voltage-issues-in-several-areas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1378431-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार दिनों में 142 एमवीए बढ़ी बिजली की मांग, 806 एमवीए तक पहुंचा लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार दिनों में 142 एमवीए बढ़ी बिजली की मांग, 806 एमवीए तक पहुंचा लोड
Wed, 08 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी और उमस के कारण जिले में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। महज चार दिनों में अधिकतम बिजली मांग करीब 142 एमवीए बढ़कर 806 पर पहुंच गई है।
मांग बढ़ने से विद्युत वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं।
बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जुलाई को जिले का अधिकतम लोड 663.89 एमवीए था, जो चार को बढ़कर 806.03 एमवीए पहुंच गया। पांच को इसमें मामूली गिरावट आई और अधिकतम लोड 780.86 एमवीए दर्ज किया गया लेकिन छह जुलाई को फिर करीब 17 एमवीए की बढ़ोतरी के साथ मांग 797.01 एमवीए हो गई। अभियंताओं का कहना है कि बढ़ी हुई मांग के कारण कई इलाकों में लो वोल्टेज की शिकायतें मिल रही हैं। उपकेंद्रों को अपेक्षित मात्रा में बिजली नहीं मिलने से वितरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता (विद्युत पारेषण) पुनीत गुप्ता ने बताया कि पारेषण तंत्र जिले को 1358 एमवीए तक बिजली उपलब्ध कराने में सक्षम है। सभी उपकेंद्रों को निर्धारित मानक के अनुरूप 31 केवी से 36.6 केवी तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है।