फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Riot-vandalism at nursing home after death of former soldier, doctor in custody in Gorakhpur

Gorakhpur News: पूर्व सैनिक की मौत के बाद नर्सिंग होम में हंगामा-तोड़फोड़, डॉक्टर हिरासत में

Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भरोहिया
संवाद न्यूज एजेंसी, भरोहिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
सार

पीपीगंज के भरवल नगर पंचायत निवासी श्यामलाल यादव ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे में कुछ साल संविदा पर काम किया था। परिजनों के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भगवानपुर स्थित लाइफ मेडिकेयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Riot-vandalism at nursing home after death of former soldier, doctor in custody in Gorakhpur
मौत के अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ के साथ मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर में संचालित लाइफ मेडिकेयर क्लीनिक में इलाज के दौरान 75 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत के बाद शुक्रवार को हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के बीच से डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकालते हुए हिरासत में ले लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


पीपीगंज के भरवल नगर पंचायत निवासी श्यामलाल यादव ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे में कुछ साल संविदा पर काम किया था। परिजनों के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भगवानपुर स्थित लाइफ मेडिकेयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत बिगड़ने पर उन्होंने उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की थी, लेकिन डॉक्टर ने यह कहकर मना कर दिया कि मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने लगी लेकिन डॉक्टर को बुलाने के बावजूद समय पर नहीं पहुंचे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर अस्पताल आए और थोड़ी देर बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी होने पर पीपीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने एक कमरे का दरवाजा खुलवाकर डॉक्टर को बाहर निकाला और उन्हें हिरासत में ले लिया।

टीम ने की छानबीन
बताया जा रहा है कि डॉक्टर वर्तमान में महाराजगंज जनपद के एक सरकारी अस्पताल में भी कार्यरत हैं। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी दी है।

इसके बाद कैंपियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद वर्मा व टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने अस्पताल में छानबीन कर पंजीकरण न होने का हवाला देते हुए नोटिस चस्पा कर तीन दिन में जवाब मांगा है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी गई है। आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी: ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed