फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ring road work incomplete...rain saved the honor of engineers

Gorakhpur News: रिंग रोड का काम अधूरा...बारिश ने बचाई इंजीनियरों की लाज

Thu, 27 Jun 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Ring road work incomplete...rain saved the honor of engineers
फोटो
विज्ञापन


सीएम योगी को करना था निरीक्षण, बारिश के चलते स्थगित हो गया कार्यक्रम
अप्रैल में ही पूरा होना था मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंग रोड का काम अभी अधूरा है। अप्रैल तक इसे पूरा कर लेना था। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को रिंग रोड का निरीक्षण करना था। विभाग ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया, जिससे इंजीनियरों की लाज बचा ली वरना कई की गर्दन नपनी तय थी।
रामगढ़ताल रिंग रोड और गोरक्ष एंक्लेव परियोजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निरीक्षण करने की जानकारी होने पर जीडीए और पीडब्ल्यूडी ने तैयारी शुरू कर दी थी। गोरक्ष एंक्लेव परियोजना का काम तो करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। उसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, रिंग रोड का काम अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य था।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के किनारे पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर स्मार्ट व्हील तक 2.66 किलोमीटर एवं स्मार्ट व्हील से सहारा इस्टेट तक चार किलोमीटर टू लेन रिंग रोड का निर्माण 34.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होना है। कमिश्नर, जीडीए उपाध्यक्ष समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए, लेकिन रफ्तार कुछ खास तेज नहीं हो सकी। अधिकारियों ने अब जुलाई तक रिंग रोड का काम पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिसंबर तक पूरा करना है गोरक्ष एंक्लेव का काम
गोरक्ष एंक्लेव परियोजना का निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर टेंट लगाने के साथ कारपेट बिछाया गया था। इसके अलावा अन्य व्यवस्था भी की गई थी। प्राधिकरण सचिव यूपी सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता एके तायल समेत प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी दोपहर तक मौजूद रहे, लेकिन बारिश के चलते सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। गोरक्ष एंक्लेव आवासीय योजना में टू बीएचके 40, थ्री बीएचके 42 और फोर बीएचके के चार फ्लैट मिलाकर कुल 86 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। परियोजना में बेसमेंट फ्लोर, स्टिल्ट फ्लोर और उसके ऊपर सात फ्लोर बनाए गए हैं। इस परियोजना को दिसंबर 2024 तक पूरा कर लेना है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलिंग और प्लास्टर आदि का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed