फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rihaee manch gorakhpur

नागरिकता कानून पर बवाल: गोरखपुर में भी तलाशा जा रहा रिहाई मंच का नेटवर्क

Sat, 04 Jan 2020 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
rihaee manch gorakhpur
(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीस दिसंबर को नखास चौक पर पथराव करने के पीछे कौन शामिल है इसकी जांच पुलिस ने तेज कर दी है। इसी बीच लखनऊ से डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर रिहाई मंच पर आशंका जताई है, जिसके बाद से गोरखपुर में भी इसके नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ नाम मिले हैं, जो इस संगठन से जुड़े हुए हैं। अब उनके वीडियो, फोटो आदि को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जुमे की नमाज के बाद 20 दिसंबर को नखास चौक पर प्रदर्शन के बहाने पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस को बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना पड़ा था। पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में 60 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसी बीच रिहाई मंच नाम की संस्था का नाम आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए है। पूरे प्रदेश सहित गोरखपुर में भी नेटवर्क खंगाले गए तो कई सदस्य मिले है जो इस मंच से जुड़े हुए हैं। अब पुलिस इनकी गतिविधि, कॉल डिटेल आदि की तफ्तीश कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गोरखपुर में बवाल के पीछे भी क्या इनके सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि रिहाई मंच के नेटवर्क की जांच की जा रही है। यहां के कुछ लोग इस मंच से जुड़े है, जिसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। इनकी संलिप्ता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed