फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   riddhi singh of siddharthnagar sellected in womenyouth under-19 t-20

महिला यूथ अंडर-19 टी 20 ट्रॉफी में खेलेंगी ऋद्धि सिंह

Mon, 03 Oct 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
riddhi singh of siddharthnagar sellected in womenyouth under-19 t-20
ऋद्धि सिंह - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
महिला यूथ अंडर-19 टी 20 ट्रॉफी में खेलेंगी ऋद्धि सिंह
विज्ञापन

शोहरतगढ़। जिले की होनहार बेटी ऋद्धि सिंह ने सोलह साल की उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुछ माह पहले तक शोहरतगढ़ के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में लड़कों के साथ प्रैक्टिस करने वाली इकलौती लड़की ने महिला यूथ अंडर 19 टी 20 ट्राफी में अपना स्थान बना लिया है। यह प्रतियोगिता बीसीसीआई की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित हो रही है। इस उपलब्धि से क्रिकेटरों एवं क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ऋद्धि ने पांच साल पहले क्रिकेट का ककहरा सीखना शुरू किया। उसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऋद्धि के पिता एवं पूर्व जिला पंचायत उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि ऋद्धि ने यूपीसीए के ट्रायल में तीन बार हुनर दिखाया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। छह माह पहले बड़ोदरा में ट्रायल दिया और उम्दा बल्लेबाजी के आधार पर कैंप में उसका चयन हो गया।
विज्ञापन

उसने वर्ष 2018 में दो सप्ताह कानपुर के ग्रीन पार्क में हुए अंडर-19 यूपी के लिए गोरखपुर जोन की ओर से हिस्सा लिया था। उसी दौरान कानपुर में सुपीरियर कप टूर्नामेंट में ऋद्धि सिंह को बेस्ट बॉलर का अवार्ड मिला था। वर्तमान में बड़ोदरा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अकोटा क्रिकेट क्लब गुजरात में कोच जावेद मिर्जा की देखरेख में मैच का अभ्यास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धा क्रिकेट एकेडमी के कोच विपिन मणि त्रिपाठी एवं विवेक मणि त्रिपाठी की देख-रेख में ऋद्धि ने तरक्की का सफर शुरू किया था। क्त्रिस्केट ग्राउंड पर वह इकलौती लड़की थी, लेकिन क्रिकेटर बनने के उसके हौसला के आगे माहौल का अभाव बाधक नहीं बन सका। लॉकडाउन के बाद मैच शुरू हुए तो ऋद्धि ने 6-7 घंटे प्रैक्टिस की और प्रदर्शन सुधरता गया।

अमर उजाला कप में की थी उम्दा गेंदबाजी
मार्च में हुए अमर उजाला टी-20 क्रिकेट कप में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में महिला वर्ग की ऋद्धि इकलौती खिलाड़ी थी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उसकी गेंदबाजी देखने के लिए दर्शक पहुंचे थे। उसकी टीम विजेता हुई और गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिला की टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed