फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RFP will be issued again for Raptinagar Extension Township

Gorakhpur News: राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप के लिए फिर जारी होगा आरएफपी, 20 तक कर सकेंगी आवेदन

Thu, 11 Jan 2024 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 11:53 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि तकनीकी कारणों से पुरानी निविदा को निरस्त किया गया है। दोबारा आरएफपी जारी कर दी गई है। इच्छुक फर्में 20 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
RFP will be issued again for Raptinagar Extension Township
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

जीडीए की ओर से प्रस्तावित राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के लिए बुधवार को दोबारा रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल जारी किया गया है। तकनीकी निविदा में एक ही कंपनी के सफल होने के कारण पर्याप्त प्रतिस्पर्धा के अभाव में टेंडर को निरस्त कर दिया गया। नई आरएफपी के तहत कंपनियां 20 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगी।

विज्ञापन


जीडीए की ओर से मानबेला क्षेत्र में लगभग 207 एकड़ में राप्तीनगर टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चयनित होने वाली कंपनी को इसमें से टाउनशिप के लिए ढांचागत विकास करना है और 30 एकड़ में प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी योजना में निर्माण कार्य भी करने होंगे। इसके बदले जीडीए की ओर से निर्धारित भूमि कंपनी को दी जाएगी।
विज्ञापन


जीडीए की ओर से 30 दिसंबर तक निविदा आमंत्रित की गई थी। दो कंपनियों की ओर से रुचि दिखाते हुए निविदा डाली गई। जांच में मेसर्स गैलेंट लाइफस्पेस डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड को सफल पाया गया। दूसरी कंपनी मेसर्स भारत नगर हाउसिंग तकनीकी बोली में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अब नए सिरे से आरएफपी जारी की गई है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि तकनीकी कारणों से पुरानी निविदा को निरस्त किया गया है। दोबारा आरएफपी जारी कर दी गई है। इच्छुक फर्में 20 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed