{"_id":"644a43c23125e2c2cf0558e6","slug":"reward-on-three-including-two-smugglers-history-sheet-of-two-miscreants-opened-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो तस्करों सहित तीन पर इनाम, दो बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो तस्करों सहित तीन पर इनाम, दो बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली
Thu, 27 Apr 2023 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
पशु तस्करी के दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे सिकरीगंज के दो तस्करों और रामगढ़ताल के फरार गैंगस्टर आरोपी पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। उधर, पिपराइच पुलिस की रिपोर्ट पर दो बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर के मुताबिक, सिकरीगंज क्षेत्र के नकौड़ी खास निवासी जुमराती और कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सपहा निवासी बबलू कैश मियां पशुओं की तस्करी कर बिहार समेत अन्य राज्यों में भेजते थे। इनके खिलाफ सिकरीगंज थाने में गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में केस दर्ज है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बेखौफ बदमाश: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल
विज्ञापन
दोनों काफी समय से फरार चल रहे हैं। वहीं रामगढ़ताल थाने का गैंगस्टर एक्ट का आरोपी चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम मानबेला के टोला पतर कुईया निवासी विनोद कुमार मिश्रा भी फरार चल रहा है। एसएसपी ने तीनों बदमाशों पर इनाम घोषित कर दिया।
इसके अलावा पिपराइच क्षेत्र के ग्राम छोटी रेतवहिया निवासी मन्नू उर्फ बिदुर और ग्राम मोहनपुर निवासी गौरव उर्फ कल्लू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसमें मन्नू पर पिपराइच समेत शाहपुर, गुलरिहा, रामगढ़ताल में 11 केस दर्ज हैं।