फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   reward announced on four fraudsters including sacked teacher

गोरखपुर: बर्खास्त शिक्षक समेत चार जालसाजों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित

Wed, 07 Sep 2022 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Sep 2022 02:26 PM IST
सार

देवरिया जनपद के थाना सलेमपुर निवासी सुरेश कुमार कई सालों से फर्जी कागजात के जरिए सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे थे। इसकी शिकायत होने पर बीएसए की ओर से अखिलेखों की जांच कराई गई थी। जांच में अभिलेख फर्जी मिलने पर विभाग ने सुरेश को बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन
reward announced on four fraudsters including sacked teacher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले चौरीचौरा के सरदारनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुआ बुजुर्ग में तैनात फर्जी शिक्षक सुरेश कुमार समेत चार जालसाजों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का आदेश भी एसएसपी ने जारी किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने चौरीचौरा थाने में दर्ज केस में फरार आरोपी सलेमपुर, देवरिया निवासी सुरेश कुमार, गोला थाने का आरोपी व रद्युनाथपुर निवासी विनोद सम्राट, नगवा निवासी रत्नेश राय और सिधारीपुर निवासी रविंद्र कुमार पर इनाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, सुरेश और रविंद्र एक साल से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के थाना सलेमपुर निवासी सुरेश कुमार कई सालों से फर्जी कागजात के जरिए सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे थे। इसकी शिकायत होने पर बीएसए की ओर से अखिलेखों की जांच कराई गई थी। जांच में अभिलेख फर्जी मिलने पर विभाग ने सुरेश को बर्खास्त कर दिया था। बाद में केस दर्ज हुआ था और तभी से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed